CM आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ

UP Mango Festival 2026

800 से अधिक प्रजातियों की होगी प्रदर्शनी

UP Mango Festival 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे। तीन  से पांच  जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के बागवानों, निर्यातकों, कृषि विशेषज्ञों और आम प्रेमियों को एक मंच पर लाया जाएगा। महोत्सव में सात   श्रेणियों और 56 वर्गों में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चार  जुलाई को लखनऊ स्थित जन भवन में पहली बार आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बागवानों को सीधे खरीदारों और निर्यातकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

उद्यान मंत्री ने बताया कि महोत्सव में मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के उद्यान विभागों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान और निर्यातक भाग लेंगे। महोत्सव में प्रदर्शित आम के पौधे बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महोत्सव से कम से कम एक पौधा खरीदकर उसका रोपण अवश्य करें।
बच्चों और बागवानों के लिए विशेष आकर्षण

महोत्सव में बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं बागवानों के लिए उन्नत बागवानी तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विपणन विषयों पर विशेषज्ञ कार्यशालाएं आयोजित होंगी। चार  जुलाई को आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
आम उत्पादन में देश में नंबर-1 है उत्तर प्रदेश

उद्यान मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में लगभग 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का करीब 26.22 प्रतिशत है। प्रदेश की प्रसिद्ध प्रजातियों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, लखनऊ सफेदा, रटौल और आम्रपाली प्रमुख हैं। इनका उत्पादन लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज मंडलों में बड़े पैमाने पर होता है।

आम और पल्प के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

उद्यान मंत्री ने एपीडा (APEDA) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से आम एवं आम पल्प के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में जहां 404 मीट्रिक टन आम एवं पल्प का 2.63 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात हुआ था, वहीं वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 3,563 मीट्रिक टन और 12.67 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। प्रदेश का आम यूनाइटेड किंगडम, यूएई, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा निर्यात को बढ़ावा

प्रदेश सरकार ने लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आम की प्री-प्रोसेसिंग और ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के निकट फलों की टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट सेंटर का निर्माण भी कराया जा रहा है। किसानों को इस वर्ष लगभग 1.50 करोड़ फल बैग वितरित किए गए हैं, ताकि आम की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर हो सके। वहीं पुराने एवं अनुत्पादक बागों के कैनोपी प्रबंधन के लिए प्रति हेक्टेयर इकाई लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

योगी सरकार का बड़ा फैसला , रिकॉर्ड आपूर्ति के बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: गॉल और कोलंबो में होंगे WTC के दो बड़े मुकाबले

Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा का कबूलनामा, बोले- ‘पहले डर लगता था’, सूफी ने बयां किया दर्द

 

 

 

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More