झारखंड में इंसानियत शर्मसार: पति ने पत्नी और युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

Jharkhand Pakur news : झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़ीडूबा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के शक में एक पति और उसके साथियों ने अपनी ही पत्नी और एक युवक को पकड़कर सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित किया। दोनों के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने पीड़ितों को कराया मुक्त

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मौके पर थाना इंचार्ज अनूप रोशन भंगरा, सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे। एसडीपीओ विजय कुमार ने पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

सात नामजद सहित 40 अज्ञात पर FIR

पीड़िता के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में केस संख्या 49/2026 दर्ज किया गया है। मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने सात नामजद और लगभग 30–40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पति के इशारे पर भीड़ ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का मायका और ससुराल दोनों अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में ही है, जबकि युवक साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड का निवासी है। आरोप है कि पीड़िता के पति के इशारे पर ग्रामीणों ने यह क्रूर कृत्य किया। वायरल वीडियो में कई लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं, जिनमें पंचायत स्तर के कुछ लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रधान की भूमिका पर सवाल

इस घटना में पंचायत प्रधान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। प्रशासन ने इस पर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मुखिया साहेबजान टुडू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और नारी सम्मान सर्वोपरि है।

पुलिस का सख्त रुख, जांच तेज

पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

क्या है Telephobia? क्यों Gen Z को कॉल से ज्यादा आसान लगता है टेक्स्ट करना?

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की घबराहट: आर्थिक तबाही की आशंका जताकर दुनिया से लगाई गुहार

कुशीनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 थानों के थानेदार बदले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज

IndiGo का नया ‘Lite Fare’: कम सामान वालों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर

Spread the love

2 thoughts on “झारखंड में इंसानियत शर्मसार: पति ने पत्नी और युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More