नोएडा में एमिटी छात्र की मौत पर विवाद: मां ने लगाया हत्या का आरोप

Untitled 1 copy 10
  • शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल, दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था छात्र

लखनऊ। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र हर्षित भट्ट (23) की मौत हो गई। इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप  लगाते हुए कहा कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। उनका दावा है कि हर्षित के साथ मारपीट की गई और उसे गड्ढे में धकेल दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत होता है। पुलिस उपायुक्त साद मियां खान के अनुसार, परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों व हिमांशु, व्यास और कृष के साथ पिकनिक मनाने गया था। चारों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद नशे की हालत में हर्षित पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतरा और डूब गया।

होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

घटना के दौरान उसे बचाने के लिए उसके तीनों दोस्त भी गड्ढे में कूदे, लेकिन वे भी डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि गड्ढे के चारों ओर लगभग आठ फीट ऊंची बैरिकेडिंग थी, हालांकि एक हिस्सा खुला हुआ था, जहां से छात्र अंदर पहुंचा। गुरुवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि हर्षित के पिता लद्दाख से दिल्ली पहुंच रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जो इस मौत के पीछे की असल वजह साफ करेगी।

Spread the love

One thought on “नोएडा में एमिटी छात्र की मौत पर विवाद: मां ने लगाया हत्या का आरोप”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 ए अहमद सौदागर Lucknow: ANTF यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ […]

Spread the love
Read More