मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

Untitled 14 copy

मथुरा में नाव हादसा:  यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

हिरासत में महिला से ASI की घिनौनी डिमांड, ‘बेटी भेजो, 10 हजार दूंगा’

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में करीब 10 लोगों की मौत की बात सामने आई थी, हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर 6 मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं, 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि स्टीमर में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे, जो लुधियाना से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब स्टीमर यमुना में चल रहा था और अचानक पीपे के पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टीमर संतुलन खो बैठा और पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और राहत दल की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

वृंदावन नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख,

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

Astrology Uttar Pradesh

रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या? 27 या 28 अगस्त, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त, कब बांधें राखी? जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि New Delhi : भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार किस दिन मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस है। क्या राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को? साथ ही […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता, खुदरा बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; जमाखोरी पर सरकार सख्त New Delhi : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को खुदरा बाजार में चीनी का औसत भाव बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कुछ इलाकों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

ईरान से कारोबार पड़ा भारी! अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

ईरान पर अमेरिका का शिकंजा कसा, चार भारतीय कंपनियां भी प्रतिबंधों की जद में Digital Desk, Washington : अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को और तेज कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से जुड़े कथित पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम कारोबार को लेकर भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए […]

Spread the love
Read More