गुड फ्राइडे 2026: बलिदान, आस्था और मुक्ति का पवित्र दिन, आज ईसाई समुदाय कर रहा स्मरण

Untitled 1 copy 3

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था।

ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने और लोगों को ईश्वर के मार्ग पर ले जाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यही कारण है कि इस दिन को गुड  कहा जाता है जिसका अर्थ है अच्छाई और मुक्ति।

गुड फ्राइडे क्यों खास है?

यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मौत की याद में मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह ने सभी इंसानों को पाप से मुक्ति देने के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुड फ्राइडे में “गुड” शब्द का अर्थ है पवित्र।

गुड़ फ्राइडे का दिन एक काला दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन सही मायने में यह मानवता के लिए किए गये यीशु मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है। बाइबिल के अनुसार  गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गये थे इसिलए  इसके बाद वाले रविवार को ईस्टर संडे के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

आज मनाई जा रही है शिव दमनक चतुर्दशी, जानें महत्व और पूजा विधि

भारत-श्रीलंका साझा विरासत: IOT समुदाय के भव्य इवेंट व भरतनाट्यम ने रचा इतिहास

ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे पर क्या करते हैं?

  • गुड फ्राइडे किसी पर्व नहीं बल्कि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन लोग कुछ विशेष कार्य करते हैं।
  • इस दिन चर्च में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी समय के दौरान यीशु मसीह ने सूली पर कष्ट सहे थे।
  • इस दिन चर्च की घंटियां नहीं बजाई जातीं। मोमबत्तियां नहीं जलाई जातीं और वेदियों को खाली छोड़ दिया जाता है।
  • यह शोक व्यक्त करने का एक तरीका है। घंटियों के बजाय, लकड़ी की घंटियों की आवाज सुनाई देती है।
  • कई स्थानों पर यीशु मसीह की अंतिम यात्रा का नाट्य-रूपान्तरण किया जाता है। उनके कष्टों को याद करते हुए 14 स्टेशनों के माध्यम से प्रार्थना की जाती है।
  • इस दिन लोग शांत रहते हैं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
  • गुड फ्राइडे के दिन चर्च में यीशु मसीह द्वारा सूली पर कहे गए अंतिम शब्दों को याद किया जाता है। ये शब्द हैं: “हे पिता, इन्हें क्षमा कर दे, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।”
  • ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे बलिदान, कष्ट और मुक्ति का दिन है। यह दिन यीशु मसीह के बलिदान को याद करने और उनकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More