विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी

उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन

विजय श्रीवास्तव

उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से रविवार को डेंटल हॉस्पिटल के सामने प्रस्तावित शौचालय का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पार्षद मनोज रावत, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “विधायक जिंदाबाद” और “हमारा विधायक कैसा हो, राजेश्वर सिंह जैसा हो” जैसे नारे गूंजते रहे। भूमि पूजन के उपरांत व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि केएन सिंह ने व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लगातार पत्राचार और जनहित की मांगों को उठाने का परिणाम है कि यह कार्य संभव हो सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना
व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना

व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने सभी व्यापारियों, मीडिया कर्मियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने यह भी मांग रखी कि विधायक कार्यालय की तर्ज पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु एक अलग “व्यापारी प्रकोष्ठ” का गठन किया जाए, जिसे विधायक प्रतिनिधि ने उचित बताते हुए आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक समर्पित व्यवस्था बनाई जाए, जिससे व्यापारी अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज करा सकें। इस अवसर पर संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, विधि सलाहकार प्रदीप सिन्हा, मीडिया सलाहकार अरुण श्रीवास्तव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

RE-NEET 2026 पर नया विवाद, 33 पन्नों के पेपर और 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम पर उठे सवाल

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Spread the love

One thought on “विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात”

Comments are closed.

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
EPFO 3
Business homeslider

EPFO 3.0 से बदल जाएगी PF व्यवस्था, जानिए क्या होगा नया सिस्टम

EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा लेकर आने की तैयारी में है। EPFO जल्द ही अपना नया और अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएफ खाताधारकों को क्लेम सेटलमेंट, फंड निकासी और अकाउंट मैनेजमेंट में पहले से […]

Spread the love
Read More
RE NEET 2026
Education homeslider

RE-NEET 2026 पर नया विवाद, 33 पन्नों के पेपर और 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम पर उठे सवाल

RE-NEET 2026 परीक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया और विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से परीक्षा के दौरान 33 पन्नों के प्रश्नपत्र और कुछ केंद्रों पर 15 मिनट अतिरिक्त समय दिए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों ने इसे परीक्षा की निष्पक्षता से जोड़ते हुए […]

Spread the love
Read More