
JharkhandNews : झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक यौन शोषण मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह कैदियों को नमाज के लिए जगाया जा रहा था। इसी दौरान जाहिद अपनी बैरक में अचेत अवस्था में मिला। जेलकर्मियों ने तुरंत उसे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात में खाना खाकर सोया था कैदी
जेलर मोहम्मद सोनू के मुताबिक, शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि मंगलवार रात जाहिद ने सामान्य रूप से खाना खाया और इसके बाद अपनी बैरक में सोने चला गया था। सुबह वह अचेत मिला। जेल प्रशासन ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं, मृतक के परिजन जेल प्रशासन की बात से संतुष्ट नहीं हैं। परिवार ने जाहिद की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुडू में रांची-कुडू-मेदिनीनगर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं, SP सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
दो जीजाओं के साथ मनाती थी रंगरेलियां, पति ने रोका तो खाने में दिया जहर
दहेज में एक कट्ठा जमीन की मांग पूरी नहीं हुई तो नवविवाहिता की मौत
प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज
IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर छात्र की मौत, हॉस्टल कमरे में मिला शव; मोबाइल चैट की जांच जारी

