सेहत के लिए सुपर कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो खाइए ये सुपर फूड और लीजिए भरपूर लाभ…

Oats with honey benefits
  • यदि एनर्जी को तुरंत करना है बूस्ट तो आपके लिए यह फूड तुरंत होगा लाभकारी
  • ओट्स को शहद में भिगोकर खाने के क्या है फायदे, जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

नया लुक संवाददाता

Oats with honey benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्दी और आसान डाइट की तलाश में रहते हैं। कई बार लोग डाइट चुनने में गलती भी कर बैठते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केवल आसान से कुछ ड्राईफ्रूट आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देंगे। उसी में से एक है ओट्स। ओट्स और शहद का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन सुपरफूड के रूप में सामने आता है। ओट्स जहां फाइबर से भरपूर होते हैं, वहीं शहद प्राकृतिक मिठास के साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है, तो यह शरीर को कई तरह के फायदे देता है।

वजन कम करने में मददगार

ओट्स को शहद में भिगोकर खाने का सबसे बड़ा फायदा वजन नियंत्रण में मिलता है। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। वहीं शहद मीठे की क्रेविंग को प्राकृतिक रूप से पूरा करता है। यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

शरीर को देता है भरपूर ऊर्जा

सुबह खाली पेट ओट्स और शहद का सेवन करने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। ओट्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करता है, जबकि शहद तुरंत एनर्जी बूस्ट देता है। यह संयोजन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर एक्टिव रहते हैं या वर्कआउट करते हैं। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। शहद भी पेट के लिए लाभकारी होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को संतुलित रखता है। नियमित सेवन से पेट हल्का और स्वस्थ महसूस होता है।

 त्वचा के लिए भी फायदेमंद

ओट्स और शहद सिर्फ खाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। शहद त्वचा को नमी देता है और ओट्स डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।

कैसे करें सेवन?

रात में एक बाउल में आधा कप ओट्स लें। इसमें दूध या दही मिलाकर भिगो दें। अब इसमें एक चम्मच शहद और चिया सीड्स डालें और रातभर फ्रिज में रख दें। सुबह उठकर इसमें ड्राई फ्रूट्स या ताजे फल मिलाकर सेवन करें। यह एक परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाता है।

क्या कहते हैं जानकार

राजधानी लखनऊ के मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय दत्त शर्मा कहते हैं कि ओट्स आमतौर पर डॉक्टर रात को खाने के लिए कहते हैं। यह ऐसा भोजन है जो आपके पाचनतंत्र को मजबूत करता है। शहद में भिगोकर खाने से इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है। फाइबर खाने में जैसे ही विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मिल जाता है, वह खाना और ज्यादा अच्छा हो जाता है। आयुर्वेद और एलोपैथ दोनों ही डॉक्टर कमजोर मरीज को शहद के साथ ओट्स खाने की सलाह देते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव या मौका?

UP की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से…सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धन का लाभ

सरकार को भारी न पड़ जाए घरेलू गैस के दाम बढ़ाना!

Spread the love

One thought on “सेहत के लिए सुपर कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो खाइए ये सुपर फूड और लीजिए भरपूर लाभ…”

Comments are closed.

New Delhi
Health homeslider

जेपी नड्डा की हालत स्थिर, AIIMS में हुई एंजियोप्लास्टी; कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी जारी

New Delhi:  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा […]

Spread the love
Read More
Pancreatic cancer medication
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए

Pancreatic cancer medication: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज को लेकर एक नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है। डाराक्सोनरासिब नाम की दवा ने पहले से इलाज करा चुके मेटास्टेटिक पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा के मरीजों में कीमोथेरेपी की तुलना में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। इस अध्ययन के परिणाम प्रतिष्ठित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित हुए हैं। […]

Spread the love
Read More
Eye problems
Health Lifestyle

मानसून में आंखों की सूजन-जलन को न करें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में आंखों को लेकर रहें सतर्क Eye problems during the monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह आंखों की सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। मानसून में आंखों में लालपन, जलन, सूजन, पानी आना और चिपचिपा स्राव जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई […]

Spread the love
Read More