इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को मिलेगी बड़ी राहत

Horoscope

Horoscope मेष  : सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

वृष : बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। इस राशि के लोगों को आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।

मिथुन : आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा।

कर्क : अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं।

ये भी पढ़े

पद्मिनी व कमला एकादशी व्रत आज, जानिए पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

सिंह : कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है।

कन्या : भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

तुला : कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्से पर कन्ट्रोल करें नहीं तो ऐसे स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो सकते। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर होना चाहिए।

ये भी पढ़े

आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले नौ दिन बरसेगी भीषण गर्मी…जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

धनु : अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरूरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे।

मकर : आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे लेकिन उन्नति की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका पर्स खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है।

ये भी पढ़े

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

कुम्भ : बीमारी आपकी चिन्ता की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की ज़रूरत है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन आराम से टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाराज हैं, तो आज के दिन आपके हालात बेहतर हो सकते हैं यह आप महसूस कर सकते हैं।

मीन : अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी।

ये भी पढ़े

आगरा के बाद मेरठ जेल परिक्षेत्र की जेलों में मचेगी लूट!

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175

Spread the love

Nepal
homeslider International

बालेन सरकार के हर फैसले पर नेपाल वासियों की है पैनी नजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal भारत के पांच प्रदेशों में हुए चुनाव परिणाम का असर नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टियों पर पड़ा है। पश्चिम बंगाल जो कभी कम्युनिस्ट का न केवल गढ़ था, वहां लंबे समय तक कम्युनिस्ट की सरकार रही है, इस चुनाव में तो उसका नामलेवा तक कोई नहीं बचा। जबकि बंगाल में लगातार 12 […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider Uttar Pradesh Weather

मानसून की दस्तक तेज, देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज

देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट Monsoon भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी […]

Spread the love
Read More
Mission Europe
homeslider International

मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

Mission Europe विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस गणराज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सफल आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा यूरोपीय संघ (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास तथा साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के विशेष निमंत्रण पर हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की […]

Spread the love
Read More