मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

Mission Europe

Mission Europe विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस गणराज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सफल आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा यूरोपीय संघ (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास तथा साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के विशेष निमंत्रण पर हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक, जिसे ‘जिम्निच’ कहा जाता है, उसमें एक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था।

ये भी पढ़े

कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री ने ईयू के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के कार्य सत्र में भाग लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र साझा हितों से जुड़े प्रासंगिक नीतिगत मुद्दे थे, जिसमें विशेष रूप से पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व और व्यापक क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों के भू-राजनीतिक प्रभावों पर विमर्श हुआ। विदेश मंत्री ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में भारत के रणनीतिक व आर्थिक हितों को मजबूती से रेखांकित किया और यूरोपीय संघ के साथ व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

मंत्रालय ने कहा जिम्निच बैठक के इतर, विदेश मंत्री ने कल्लास और डॉ. कोम्बोस के साथ ही सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्ला, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस बुएनो के साथ व्यवस्थित द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों और अन्य ईयू मंत्रियों के साथ उनके संवादों ने उन्हें पश्चिम एशिया, यूक्रेन संघर्ष, भारत-ईयू सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों और व्यापक क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया।

ये भी पढ़े

उत्तर कोरिया की नई मिसाइलों से दुनिया सतर्क, बढ़ा युद्ध का खतरा

इस दौरान डॉ. जयशंकर ने निकोसिया में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से भी मुलाकात की, जिस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हाल की राजकीय यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए, जिससे हमारी साझेदारी अपने अगले चरण में पहुंच गई है। मैंने राष्ट्रपति को इस पर मजबूती से आगे बढ़ने का आश्वासन दिया। हमने पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व में बदलती स्थिति, और साथ ही भूमध्य सागर क्षेत्र में भारत के हितों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री के इस दौरे ने साइप्रस, यूरोपीय संघ और प्रमुख क्षेत्रीय साझेदारों के साथ भारत की बढ़ती संलग्नता को और अधिक मजबूत किया, तथा भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और भी अधिक बल प्रदान किया।


शाश्वत तिवारी

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More