हार से टूट गया ‘ रॉयल’ शेर, अपना वैभव भूल खूब रोया सूर्यवंशी

IPL 2026

गुजराती शेरों ने ऐसा किया शिकार कि टूट गया राजस्थान का धाकड़ ओपनर

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी हार के बाद टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे वैभव मैच हारने के बाद मैदान पर ही भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दृश्य ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल छू लिया।

हार के बाद मैदान पर टूट गए वैभव

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी बाउंड्री लाइन के पास सिर झुकाकर अकेले बैठे नजर आए। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में वह बेहद निराश और भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसू थे और वह हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान KKR के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य उनके पास पहुंचा, उनके बगल में बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया और हिम्मत दी। यह दृश्य खेल भावना और मानवीय संवेदनाओं का बेहतरीन उदाहरण बन गया।

ये भी पढ़े

मानसून की दस्तक तेज, देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज

बल्ले से दिखाया दम, लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 46 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 81 रनों की मजबूत साझेदारी की। हालांकि उनके आउट होते ही राजस्थान का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम मैच जीतने में नाकाम रही, जिसका दर्द युवा बल्लेबाज के चेहरे पर साफ दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का प्यार

वैभव का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “ये सच में अभी बच्चा है, लेकिन मैदान पर बड़े खिलाड़ियों जैसी जिम्मेदारी निभा रहा है। वहीं कई लोगों ने उनकी जुझारू मानसिकता और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

ये भी पढ़े

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुए बाहर

KKR की जीत में भी दिखीं भावनाएं

दूसरी ओर, सीजन की पहली जीत हासिल करने वाली KKR के खेमे में भी भावनात्मक माहौल देखने को मिला। मैच के बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ियों की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा कि 2024 में चैंपियन बनने के बाद भी शायद इतने आंसू नहीं दिखे थे, जितने इस पहली जीत के बाद देखने को मिले। यह जीत हमारे लिए बेहद खास है। रिंकू सिंह (53 रन) और अनुकूल रॉय (29 रन) की उपयोगी पारियों की बदौलत KKR ने 2 गेंद शेष रहते मुकाबला जीतकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

हार और जीत के बीच भावनाओं का दिन

IPL में अक्सर बड़े शॉट्स, रिकॉर्ड और रोमांच सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस मुकाबले ने क्रिकेट का एक अलग चेहरा दिखाया। एक तरफ पहली जीत की खुशी में छलकते आंसू थे, तो दूसरी तरफ हार के दर्द से टूटता एक 15 साल का युवा खिलाड़ी। यही भावनाएं क्रिकेट को सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जज्बातों का संगम बनाती हैं।

Spread the love

Bengaluru
Sports

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

Bengaluru: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच रविवार से बढ़ने वाला है। पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट्रल ज़ोन का सामना शानदार लय में चल रही पूर्वी क्षेत्र से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ ज़ोन और साउथ ज़ोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Nepal Floods
homeslider International

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 1,924 लोग लापता; भोटेकोशी में फिर मंडराया खतरा

नेपाल में भीषण बाढ़ और अचानक आई फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी […]

Spread the love
Read More