आसमान से बरस रही आग, सांसत में लोगों की जान

Severe Heatwave in North India

Severe Heatwave in North India : उत्तर भारत समेत पूरे यूपी में आसमान से आग बरस रही है।जुल आलम यह कि 12 बजे दिन से चार बजे तक निकलना सीधे यमराज से टक्कर लेने जैसा हो गया है। पूरे देश में बुंदेलखंड का बाँदा सबसे गर्म है। वहीं हिमांचल में हुई बर्फबारी ने थोड़ी सी राहत की फुहार जरूर मारी है। पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि हिमाचल की बर्फबारी से आसपास के एक दो राज्यों में थोड़ी बहुत राहत कुछ दिनों तक मिल सकते है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर मौसम और वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था एक्यूआई ने सुबह 10:50 बजे के तापमान के आधार पर 50 शहरों की सूची जारी की, जिसमें सभी शहर भारत के थे। इन शहरों का औसत अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा के बालांगीर में तापमान 45 डिग्री, जबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूची में छह शहरों का तापमान 44 डिग्री, 17 शहरों का 43 डिग्री और 24 शहरों का 42 डिग्री दर्ज किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के पांच-पांच तथा तेलंगाना के चार शहर शामिल थे। वहीं, मौसम विभाग द्वारा शाम 5:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश के छह शहर शामिल थे।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। रोहतांग दर्रा, किन्नौर कैलाश और पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई, जबकि शिमला में तेज अंधड़ के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रोहतांग टॉप पर बर्फीला तूफान भी चला। सुबह से शुरू हुई बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी के कारण पर्यटकों के सैकड़ों वाहन रास्तों में फंस गए। शिंकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिरने से ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर, उत्तराखंड के नैनीताल में गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और वनों की कटाई पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के प्रमुख कारण हैं।

उत्तर भारत में सात दिन तक भीषण लू का अलर्ट

उत्तर भारत में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत में अगले सात दिनों तक लू और भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण कई राज्यों में दिन का पारा सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई क्षेत्रों में लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

लद्दाख में बड़ा सैन्य हादसा, चीता हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन अधिकारी जख्मी

ईंधन के दामों में फिर उछाल, CNG और पेट्रोल-डीजल हुए महंगे

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC लिंक आतंकी गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत

पश्चिम बंगाल में OBC कोटे पर नए फैसले से सुलगती सामाजिक और सियासी बिसात

Spread the love

2 thoughts on “आसमान से बरस रही आग, सांसत में लोगों की जान

Comments are closed.

Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Spread the love
Read More
Heavy rain in Prayagraj
Weather

प्रयागराज में बारिश का कहर, स्कूल-अस्पताल से थाने तक जलभराव; कई इलाकों में पाँच फीट पानी

Heavy rain in Prayagraj: प्रयागराज में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। संगमनगरी के कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। कुछ स्थानों पर जलभराव इतना ज्यादा है कि लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, अस्पताल, […]

Spread the love
Read More
praPrayagraj rainyagraj rain 1787045780965 1787045781087 37a005fb ab4b 4c92 a349 18cb3de23367
Uttar Pradesh Weather

प्रयागराज में बारिश से हाल बेहाल, पॉश कॉलोनियों में घुसा पानी

Prayagraj rain: प्रयागराज में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पॉश कॉलोनियों से लेकर पुराने शहर तक सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह सीवर के पानी का बैकफ्लो होने से घरों […]

Spread the love
Read More