पश्चिम एशिया तनाव पर भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह बोले- घबराने की जरूरत नहीं

पश्चिम एशिया : में जारी तनाव का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है।और   संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है।

इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।

इस अहम बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर देश की ऊर्जा आपूर्ति और आम लोगों की जरूरतों पर न पड़े।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

ये भी पढ़े

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

 

रक्षा मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और घबराहट न फैलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वहां की स्थिति का असर घरेलू बाजार पर पड़ना स्वाभाविक माना जा रहा है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़े

PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

पश्चिम एशिया तनाव पर भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह बोले- घबराने की जरूरत नहीं

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आत्मनिर्भरता और ऊर्जा बचत की दिशा में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों में देशवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है। सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल सरकार का फोकस ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला और महंगाई को नियंत्रित रखने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

PBKS vs DC : प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?
काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

12 ज्योतिर्लिंगों में पहला सोमनाथ मंदिर क्यों है खास? जानिए इतिहास

सोमनाथ से प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, भारत किसी दबाव में झुकने वाला नहीं

Spread the love

2 thoughts on “पश्चिम एशिया तनाव पर भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Comments are closed.

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More