सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

Etawah Jail
  • मृतक बंदी की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप
  • घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से बेलगाम हुए अधिकारी

लखनऊ/इटावा। प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीतापुर जेल हुई आत्महत्या के मामले में अभी कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी। कि सेंट्रल जेल इटावा में बंद मध्य प्रदेश के विचाराधीन बंदी संजय शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन जहां बीमारी को कारण बता रहा है। वहीं परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा करते हुए जेल में मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इटावा जिले के सेंट्रल जेल महोला में बीते एक माह से चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी संजय शर्मा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी ने जेल के अंदर बंदी से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा मूल रूप से भिंड कोतवाली के मीरा कॉलोनी निवासी विचाराधीन बंदी संजय शर्मा (45) ने चोरी के मामले में एक माह से केंद्रीय कारागार महोला में निरुद्ध था। उसे चार अप्रैल पुलिस ने माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह जेल में था।

जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पिता की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची विवाहित बड़ी बेटी प्रज्ञा ने पिता की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जब उन्होंने पिता का शव देखा, तो उनकी नाक और कान पर गहरी चोट थी और खून बह रहा था। इससे जाहिर होता है कि उन्हें जेल में बुरी तरह पीटा गया था। यह भी आरोप लगाए कि जेल प्रशासन ने बुधवार शाम पांच बजे ही पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था लेकिन इसकी सूचना परिवार को नहीं दी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More