रिटायर भ्रष्ट अफसरों को सौंप दी गई चीनी मिलों की कमान!

रिटायर भ्रष्ट अफसरों

रिटायर भ्रष्ट अफसरों:  नियमों को दर किनार कर सौंप दिए वित्तीय अधिकार

रिटायर भ्रष्ट अफसरों :लखनऊ। शासन में बैठे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिलों का हाल बेहाल कर रखा है। चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए गैर अनुभवी अफसरों को चीनी मिलों का प्रधान प्रबंधक बना दिया।

यही नहीं इन सेवानिवृत अधिकारियों को नियमों को दरकिनार कर वित्तीय अधिकार तक सौंप दिए गए है। यह मामला चीनी मिलों के अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चर्चा है कि नियमों को दर किनार कर दिए गए वित्तीय अधिकार में घोटाला होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा। इस सवाल पर विभाग की एसीएस गन्ना समेत अन्य आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की मुखिया ने चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए कई प्रधान प्रबंधकों को पिक एंड चूस (मनमाने मनपसंद) लोगों को नियमों को दर किनार कर चीनी मिलों का प्रधान प्रबंधकों बना रखा है। रुद्र बिलासपुर चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए आरके जैन को नियुक्त किया गया। पेराई सत्र के दौरान मिल संचालन में लापरवाही पर हटाकर इन्हें पीलीभीत की बीसलपुर चीनी मिल में प्रभारी प्रबंधक भेज दिया गया।

सहकारी चीनी मिल संघ और मिलों में सेवानिवृत अफसरों की बल्ले बल्ले

इसी प्रकार बरेली की सेमीखेड़ा चीनी मिल से रिटायर हुए किशन लाल का इन्हीं चीनी मिलों पर प्रधान प्रबंधक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इन प्रधान प्रबंधकों को किन नियमों के अंतर्गत नियुक्ति दी गई है। इस प्रकार चीनी मिल संघ मुख्यालय में शासन में विशेष सचिव पद से सेवानिवृत हुए आरबी सिंह को लीगल का प्रभार सौंप रखा गया है। इन्होंने न तो एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है और न ही इनके पास लीगल के कार्यों का कोई अनुभव प्राप्त है।

करीब पांच साल पहले मुख्य लेखाकार पद से सेवानिवृत हुए सतेंद्र सिंह से रिटायरमेंट के बाद भी मुख्य लेखाकार का कार्य कराया जा रहा है। विवादों से घिरे और कमाकर देने वाले इस लेखाकार को भी हटाया नहीं गया है।

सूत्र बताते है कि इस कड़ी में लीगल का कोई अनुभव नहीं रखने वाले सेवानिवृत एसपी दीक्षित को लीगल, एमएन जोशी को संघ से प्रबंध निदेशक का निजी सचिव, राम सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक का निजी सचिव, आरके गुप्ता, दीपक सिंह को डिप्टी सीसी, सुदर्शन और मल्होत्रा को क्रय जैसे महत्वपूर्ण प्रभार सौंप रखे गए है।

इसके अलावा कई बाबुओं से सेवानिवृत होने के बाद भी काम कराया जा रहा है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के उपरांत किन नियमों के अंतर्गत महत्वपूर्ण पदों पर रखा गया है इन सवालों का जवाब देने से विभाग की एसीएस गन्ना समेत अन्य अधिकारी बचते नजर आए। एसीएस गन्ना वीना कुमारी मीणा से कई प्रयासों के बाद भी बात नहीं हो पाई।

सेवानिवृत अधिकारियों को खरीद फरोख्त की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से नियम विरुद्ध और मनमाने तरीके से क्रय विभाग, लीगल, अकाउंट और प्रोडक्शन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में काम पर रखा गया है।

बागपत में सत्यपाल शर्मा, मोरना मिल में ऋषिपाल, गजरौला मिल में अनिल शर्मा, पूरनपुर मिल में दीक्षित, नानपारा मिल में गंगासागर इसका जीता जागता उदाहरण है।

इनसे क्रय विभाग का महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि गंगा सागर को नानपारा चीनी मिल से सेवानिवृत हुए 10 साल से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी वह सेवा में बने हुए हैं।

READ MORE

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

असम के CM हिमांता ने दिया इस्तीफा

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More