T20 World Cup 2026 : से पहले टीम इंडिया की , हालत खराब

smriti mandhana 2 getty 1776667827

T20 World Cup 2026 :कमजोर फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता, खिताब पर खतरा

T20 World Cup 2026 : से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है, लेकिन शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

पहले T20 मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में संघर्ष किया और निर्धारित 20 ओवर में केवल 157 रन ही बना सकी। मिडल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आया और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े

IPL 2026 Orange Cap Race: विदेशी आगे, भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरे मैच में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही। टीम इंडिया इस बार केवल 147 रन ही बना पाई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण दबाव बढ़ गया और पूरी पारी बिखर गई। साउथ अफ्रीका ने मात्र दो  विकेट खोकर यह लक्ष्य 17 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम न तो बल्लेबाजी में मजबूत दिखी और न ही गेंदबाजी में प्रभावी नजर आई। फील्डिंग में भी कई गलतियां देखने को मिलीं, जिसने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

ये भी पढ़े

MI Playoff Scenario: क्या खत्म हुई मुंबई की उम्मीद?

असम के CM हिमांता ने दिया इस्तीफा

 

हालांकि सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं और भारत के पास वापसी का मौका है, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए यह आसान नहीं लग रहा है।

सबसे बड़ी चिंता का विषय आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप है, जो 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा। भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जो हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है।

लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। भारत ने अब तक कभी महिला T 20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, जिससे उम्मीदें इस बार और ज्यादा हैं। लेकिन लगातार हार से यह सपना फिर अधूरा रह सकता है अगर टीम जल्दी सुधार नहीं करती।

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking
Sports

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, ICC टी20 रैंकिंग में 230 पायदान ऊपर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking : भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से बड़ा प्रभाव छोड़ा है। महज 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव ने ICC की ताजा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। उन्होंने 230 स्थान ऊपर पहुंचकर […]

Spread the love
Read More
Shubman Gil
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल का जलवा, ICC वनडे रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड सीरीज के बाद मिली बड़ी कामयाबी Shubman Gill ICC Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का दोनों ही फॉर्मेट में बल्ले से पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भले ही टीम इंडिया को 2-1 से हार […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

जिम्बाब्वे सीरीज में चमके वैभव सूर्यवंशी, ICC रैंकिंग में टॉप-50 में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी ने ICC T20 Rankings में मचाई धूम Vaibhav Suryavanshi’s record: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो अपने शुरुआती तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के 2 मुकाबलों में बेहतरीन […]

Spread the love
Read More