IPL 2026 Playoffs Venue Final : अहमदाबाद में फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले तय

IPL 2026 Playoffs Venue Final

IPL 2026 Playoffs Venue Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभी तक लीग स्टेज के मुकाबले जारी हैं, लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आखिरकार उन स्टेडियम्स की पुष्टि कर दी है जहां इस सीजन के अहम मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार IPL 2026 का फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम रेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद को फाइनल की मेजबानी मिलने से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि यह स्टेडियम बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए पहली पसंद बन चुका है।

ये भी पढ़े

सॉरी बोलने के बाद भी मारती रही छात्रा, जिसने देखा सिर झुका लिया

 

लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा, जिसके बाद टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। इस दिन दो बड़े मुकाबले होंगे, जिनमें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े में टक्कर होगी, जबकि दूसरा मैच कोलकाता और दिल्ली के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। प्लेऑफ के वेन्यू भी तय कर दिए गए हैं। पहला क्वालीफायर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होगा, जो अपनी खूबसूरत लोकेशन और ठंडी परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़े

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

 

दिलचस्प बात यह है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को इस बार किसी भी प्लेऑफ मैच की मेजबानी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ प्रशासनिक और अन्य कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाती हैं और कौन सी टीम IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है। फैंस के लिए यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सॉरी बोलने के बाद भी मारती रही छात्रा, जिसने देखा सिर झुका लिया

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

Spread the love

2 thoughts on “IPL 2026 Playoffs Venue Final : अहमदाबाद में फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले तय

Comments are closed.

Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More
IND vs SL XI Day 2
Sports

IND vs SL XI Day 2 : भारत 50 के पार, राहुल-पडिक्कल ने संभाली पारी; श्रीलंका XI 363/8 पर घोषित

IND vs SL XI Day 2 : भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 363 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवाकर घोषित कर दी। जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर […]

Spread the love
Read More