डबल इंजन सरकार की योजनाओं से महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर: मंत्री रजनी तिवारी

Rajni Tiwari

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार को 18वीं विधानसभा के वर्ष 2026 के द्वितीय विशेष सत्र में “महिला सशक्तिकरण पर अनवरत चर्चा” विषय पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सदन में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के लोकसभा में पारित न हो पाने पर गहरा दुःख और क्षोभ प्रकट किया और कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए राजनीतिक आरक्षण आवश्यक है।

ये भी पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, OBC बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार

मंत्री तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, शौचालय निर्माण तथा आवास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है और वे आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनी हैं।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी पहले ही सकारात्मक परिणाम दे रही है और अब समय आ गया है कि संसद एवं विधानसभाओं में भी उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।  महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का मूल आधार है और “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” की परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Trump birthday Iran deal
homeslider International

ट्रंप के जन्मदिन पर नहीं हुई डील: ईरान ने आधी रात बाद क्यों किया फैसला?

Trump birthday Iran deal : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार घटनाएं सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके पीछे भावनाएं, प्रतीक और संदेश भी छिपे होते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया शांति समझौते में देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। […]

Spread the love
Read More
Britain Social Media Ban
homeslider International

ब्रिटेन का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Britain Social Media Ban : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का मानना है कि यह कदम बच्चों को […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान-US डील के बाद लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

Iran-US Deal : ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए समझौते को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। हालांकि, समझौते के कुछ ही समय बाद दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की खबरों ने क्षेत्रीय शांति को लेकर नए सवाल खड़े कर […]

Spread the love
Read More