शुक्रवार के दिन इन चार राशियों को मिलेगा धन का लाभ… जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल
शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। खासकर व्यापार, निवेश और नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति कुछ राशियों पर विशेष मेहरबान रहने वाली है, जिससे धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष  : यात्रा को यथासंभव टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी।

वृषभ  : शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।

मिथुन  : राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।

कर्क  : शत्रुओं से सावधान रहें। नए मित्र बनेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।

ये भी पढ़ें

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

सिंह  : व्यापार से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कन्या  : कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

तुला  : वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक  : किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

ये भी पढ़ें

मुख्यालय छोड़ने वाले पाँच अधिकारियों पर DGP ने की कार्रवाई

धनु  : आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। परिश्रम होगा।

मकर  : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ  : दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।

मीन  : जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।


नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Saudi-Turkey Deal
homeslider International

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

Pakistan-Saudi-Turkey Deal :  पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। तीनों देशों ने शुक्रवार को मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों के खिलाफ […]

Spread the love
Read More