मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

UP Road Accident

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चिकल्या चौराहे के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गई।

12 की मौके पर मौत, कई गंभीर

धार के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार तिरला बाईपास पर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अधिक भार और तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के पलटने के बाद वह सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही DIG मयंक अवस्थी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। तिरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है और मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

इलाके में शोक की लहर

इस भीषण हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मोदी की त्रिस्तरीय रणनीति से 2027 में यूपी फतह की तैयारी

 

 

Spread the love

India Missile Test
homeslider National

भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल

India Missile Test :  भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण की तैयारी के संकेत देते हुए 2,530 km लंबे कॉरिडोर के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अधिसूचना छह से सात अगस्त 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। इसके बाद रक्षा विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर […]

Spread the love
Read More
Kulgam Terror Attack
Crime News National

मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने की हत्या, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। आतंकियों ने शुक्रवार रात केल्लाम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर हमला कर दो बाहरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और संवेदनशील इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Maharajganj road accident
Crime News Uttar Pradesh

परिवार संग गोरखपुर जा रहे किराना व्यापारी की हादसे में मौत, मचा कोहराम

महराजगंज में सड़क हादसा, किराना व्यवसायी की मौत Maharajganj road accident: गोरखपुर सोनौली हाईवे के गुलरिया कला ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे हुए सड़क हादस में एक किराना व्यवसायी की मृत्यु हो गई, जबकि उनके परिवार और रिश्तेदारों समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में […]

Spread the love
Read More