स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत: जीरो बैलेंस पर भी तीन दिन नहीं कटेगी बिजली

cm yogi 1776612530

बड़ी राहत! अब जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब जीरो बैलेंस होने के बावजूद उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत नहीं काटी जाएगी। यह निर्णय उन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है जो प्रीपेड स्मार्ट मीटर के कारण अचानक बिजली कटने की समस्या से परेशान थे।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस समाप्त हो जाता है, तब भी अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक (दो  किलोवाट लोड तक) बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। इससे लोगों को रिचार्ज कराने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। यह व्यवस्था उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

ये भी पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी – DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके साथ ही सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी है। जब तक तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक यह प्रक्रिया बंद रहेगी। यह कदम स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों और तकनीकी खामियों की जांच के लिए उठाया गया है।

उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी देने के लिए पांच स्तरीय एसएमएस अलर्ट प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत, समाप्त होने और डिस्कनेक्शन से पहले व बाद में संदेश भेजे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे समय रहते रिचार्ज कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

महिला आरक्षण को लेकर मायावती का विरोधियों तीखा प्रहार

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार और अन्य छुट्टियों के दिन किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां 45 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

शिकायतों के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 और ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी दी गई है। सरकार का यह कदम उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने और बिजली व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More
Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Saharanpur: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर लगाए गए छह करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक […]

Read More