चांदी में एक दिन में ₹4000 की छलांग, सोना भी चमका; अक्षय तृतीया से पहले बाजार गरम

silver and gold 1764739592

अक्षय तृतीया के करीब आते ही सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात चांदी की कीमतों में आई बड़ी उछाल है। एक ही दिन में चांदी करीब 4000 रुपये महंगी हो गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें इस बाजार पर टिक गई हैं।

ये भी पढ़े

बागेश्वर धाम को मिली बड़ी मंजूरी, अब विदेश से भी मिल सकेगा चंदा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत लगभग ₹2,55,735 प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और इसमें भी अच्छी तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत करीब ₹1,54,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई, जो बाजार में बढ़ती मांग का संकेत है। खुदरा बाजार की बात करें तो अलग-अलग कैरेट के सोने के रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  24 कैरेट सोना करीब ₹1,55,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़कर क्रमशः ₹1,42,600 और ₹1,16,680 तक जा पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े

IPL के बीच CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

चांदी की खुदरा कीमत भी लगभग ₹2,70,000 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में अक्षय तृतीया का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां स्टॉकिस्ट और ज्वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से कीमतों में और तेजी आई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम थोड़े नरम पड़े हों, लेकिन भारत में त्योहार और शादी का सीजन इन कीमतों को ऊपर बनाए हुए है। ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका असर बाजार की मांग पर भी पड़ रहा है।

Spread the love

Gold Price Today
Business

Gold Price Today : सोना हुआ सस्ता, तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स में जानें आज का नया रेट

Gold Price Today : सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी बड़ी कमी देखने को मिली। ऐसे में निवेशकों […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider

LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानिए ताजा रेट और बुकिंग के नियम

LPG Price Today LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। शनिवार, छह जून 2026 को घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार रखे हैं। हालांकि, एक जून 2026 को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों […]

Spread the love
Read More
Gold Silver PriceToday
Business homeslider

सोना हुआ सस्ता, चांदी में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के मुकाबले आज दोनों धातुओं के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल बढ़ गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार, कल शाम […]

Spread the love
Read More