रील्स से राजनीति तक, वडोदरा की ‘इंस्टा स्टार’ अंकिता परमार अब BJP की उम्मीदवार

Untitled 3 copy 22

रील्स से राजनीति

नया लुक ब्यूरो

गुजरात की राजनीति में आया एक ‘डिजिटल’ मोड़! वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट से BJP ने मशहूर रील क्रिएटर अंकिता परमार को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अंकिता अब मोबाइल स्क्रीन से निकलकर जनता के बीच अपनी किस्मत आज़माएंगी। क्या सोशल मीडिया की यह ‘मिलियन’ वाली ताकत उन्हें जिला पंचायत की कुर्सी तक पहुँचा पाएगी? युवाओं को राजनीति से जोड़ने का BJP का यह नया अंदाज़ वाकई चर्चा का विषय है।

ये भी पढ़ें

पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें: भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

दूसरी ओर अंकिता को टिकट मिलते ही पार्टी के अंदर पुरानी और जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। BJP की ही पुरानी कार्यकर्ता नयना परमार ने अंकिता के खिलाफ खुलेआम बागी तेवर अपना लिए हैं। नयना ने न केवल विरोध जताया, बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। माना जा रहा है कि नयना का यह कदम अंकिता के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। इस बगावत की वजह से BJP के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने का बड़ा डर है। पार्टी के लिए अब चुनौती यह है कि वह अपनों को कैसे मनाए, क्योंकि अगर वोट बंटते हैं तो इसका सीधा फायदा विरोधियों को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में 40°C के करीब तापमान, कई इलाकों में बारिश के आसार

अंकिता परमार के लिए राजनीति कोई नई चीज नहीं है। 5 साल पहले वे तालुका पंचायत की सदस्य चुनी गई थीं और ढाई साल तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली। रायपुर की कलिंगा यूनिवर्सिटी से बी।कॉम करने वाली अंकिता फिलहाल प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनकी रील के साथ-साथ उनकी कार्यशैली की भी चर्चा होती रही है। वे जानती हैं कि आज के दौर में जनता तक पहुंचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म कितना जरूरी है और इसी का फायदा उन्हें इस चुनाव में मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली आबकारी केस: अरविन्द केजरीवाल का अतिरिक्त हलफनामा, जज पर ‘हितों के टकराव’ का आरोप

अंकिता का जन्म वडोदरा में हुआ, लेकिन उनकी शादी पोर गांव में हुई। उनके ससुर 45 सालों तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए अंकिता ने इस फील्ड में कदम रखा। अंकिता का मानना है कि महिलाओं को ‘इंडिपेंडेंट’ यानी आत्मनिर्भर होना चाहिए। वे पीएम मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान की बड़ी फैन हैं और खुद का जिम भी चलाती हैं, जहाँ वे रोज जमकर वर्कआउट करती हैं। वे अक्सर अपने वीडियो के जरिए युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देती हैं, जिससे उनकी एक अलग ही ‘फैन फॉलोइंग’ बन गई है।

ये भी पढ़ें

Pakistan Health Crisis : एक ही सिरिंज से फैला HIV, 300+ बच्चे संक्रमित, अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप

BJP को उम्मीद है कि अंकिता की लोकप्रियता का फायदा उन्हें चुनावों में मिलेगा। पार्टी को लगता है कि एक युवा चेहरा, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हो, युवाओं और महिलाओं को ज्यादा बेहतर ढंग से पार्टी से जोड़ सकता है।

अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर रील से दिल जीतने वाली अंकिता, क्या जनता का वोट भी जीत पाती हैं। क्या उनकी डिजिटल लोकप्रियता उन्हें जिला पंचायत की दहलीज तक पहुंचा पाएगी, यह आने वाले चुनाव के नतीजे तय करेंगे।

PBKS vs DC : प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

Spread the love

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More