IPL 2026: सेना में जाने का सपना छोड़ बना गेंदबाज,जूतों के लिए मां ने बेचे जेवर,अब डेब्यू में मचाई सनसनी

Untitled 8 copy 7

IPL 2026:

नया लुक डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में बिहार के 21 साल के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने साकिब ने अपने पहले ही मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।

डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर मचाया धमाल

13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में साकिब हुसैन को IPL में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को यादगार बना दिया। अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट झटककर उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह हिला दिया। यह प्रदर्शन किसी भी युवा गेंदबाज के लिए सपने जैसा डेब्यू माना जा रहा है।

सेना में भर्ती का सपना, बन गए तेज गेंदबाज

बिहार के गोपालगंज जिले से आने वाले Saqib Hussain का बचपन में सपना भारतीय सेना में जाने का था। इसके लिए वे पास के आर्मी ग्राउंड में कड़ी मेहनत भी करते थे। लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेट की ओर मोड़ दिया, जब कुछ खिलाड़ियों की नजर उनकी गेंदबाजी पर पड़ी। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने की सलाह दी। धीरे-धीरे उन्होंने इसी खेल से पैसे कमाने शुरू किए और फिर पूरी तरह क्रिकेट को अपना करियर बना लिया।

जूतों के लिए मां ने बेचे अपने जेवर

साकिब की संघर्ष कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके पास प्रोफेशनल स्पाइक्स जूते खरीदने के पैसे नहीं थे, जिनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये तक होती है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि जूते खरीदना भी मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने अपनी मां से जूतों के लिए मदद मांगी। स्थिति को समझते हुए उनकी मां ने अपने जेवर बेचकर बेटे के लिए जूते दिलाए, ताकि उसका सपना टूटे नहीं बल्कि आगे बढ़े। साकिब हुसैन  को इससे पहले IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था, लेकिन उस सीजन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उन्हें नया मौका मिला और उन्होंने इसे पूरी तरह भुना लिया। उनका यह डेब्यू प्रदर्शन साबित करता है कि मेहनत और संघर्ष कभी बेकार नहीं जाते।

READ MORE

सांप काटने पर तुरंत करें ये काम, बच सकती है मरीज की जान

ईरान पर UAE के सीक्रेट अटैक का दावा, वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, फिर भी नहीं बने सबसे युवा ‘प्लेयर Vaibhav Suryavanshi T20I Record: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में वैभव ने दो शानदार अर्धशतक जड़े। तीसरे मैच में 81 रन की शानदार पारी के लिए 15 साल के वैभव को प्लेयर ऑफ द […]

Spread the love
Read More
Commonwealth Games 2026
Sports

पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

ग्लासगो में भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम, कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद Commonwealth Games 2026:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे इस बड़े खेल आयोजन के पांचवें दिन यानी 27 जुलाई को भारत के कई एथलीट मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। सोमवार का दिन […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीसरे 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच  विकेट खोकर 192 […]

Spread the love
Read More