नया लुक डेस्क
नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 10:15 बजे सोने का भाव 5 जून 2026 डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए 0.63 प्रतिशत गिरकर ₹1,51,686 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 5 मई 2026 डिलीवरी के लिए 2.10 प्रतिशत टूटकर ₹2,38,163 प्रति किलोग्राम पर आ गई।
महानगरों में सोने का ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला,
दिल्ली
24 कैरेट: ₹15,261 ग्राम
22 कैरेट: ₹13,990 ग्राम
18 कैरेट: ₹11,449 ग्राम
ये भी पढ़ें
SBI होम लोन: 50 लाख का लोन पाने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?
मुंबई
24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम
22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम
18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम
22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम
18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट: ₹15,338 ग्राम
22 कैरेट: ₹14,060 ग्राम
18 कैरेट: ₹11,730 ग्राम
बेंगलुरु
24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम
22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम
18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में करीब 2प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 4,700 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, Strait of Hormuz को लेकर बढ़ते तनाव, ऊर्जा आपूर्ति की चिंताओं और अमेरिका-ईरान के बीच विफल वार्ता के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर भी पड़ा है।
ये भी पढ़ें
5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई
क्या करें निवेशक?
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह गिरावट शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव का हिस्सा हो सकती है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखनी चाहिए। फिलहाल सोने-चांदी में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए अवसर जरूर बन सकती है, लेकिन आगे का रुख वैश्विक हालात पर निर्भर करेगा।
