तीसरे दिन धीमी पड़ी ‘डकैत’ की रफ्तार, वीकेंड पर भी नहीं दिखा बड़ा उछाल

untitled design 2026 04 13t084939 1776050384

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ अच्छी शुरुआत जरूर की थी, लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। जहां एक तरफ एक्टिंग की सराहना की जा रही है, वहीं कहानी को लेकर कुछ दर्शकों ने असंतोष भी जताया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे दिन करीब 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा उम्मीद के मुकाबले थोड़ा कम माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि यह रविवार का दिन था। आमतौर पर वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन ‘डकैत’ के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़े

नारी शक्ति वंदन अभियान में पीएम मोदी का बयान: महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र को होगा फायदा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 6.85 करोड़ तक पहुंचा। तीन दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 19.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को फिल्म की तेलुगू ऑक्यूपेंसी करीब 39.35 प्रतिशत रही। सबसे ज्यादा दर्शक गुंटूर में देखने को मिले, जहां 69.5 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हालांकि, यह आंकड़े भी फिल्म को बड़ी हिट बनाने के लिए पर्याप्त नहीं माने जा रहे।

ये भी पढ़े

गर्मियों में मोरिंगा क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

फिल्म की कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें परिस्थितियों के चलते चोरी जैसे अपराध करने पड़ते हैं। Adivi Sesh इस फिल्म में एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मृणाल ठाकुर उनकी साथी के रूप में नजर आती हैं। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है, जो इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज  और  अनुराग कश्यप जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म को सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि ‘धुरंधर’ जैसी दूसरी फिल्मों की टक्कर भी ‘डकैत’ की कमाई को प्रभावित कर रही है। बावजूद इसके, फिल्म के पास अभी आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है। अब देखना यह होगा कि वीकडेज में यह फिल्म अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।

Spread the love

Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

Lucknow: भारतीय सिनेमा के फलक पर कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय नहीं करते, बल्कि अपनी मौजूदगी से पूरे समाज के भीतर सुलग रहे सवालों को आवाज देते हैं। आठ अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में 75 वर्ष की आयु में जब नाना पाटेकर […]

Spread the love
Read More