सोने-चांदी को बड़ा झटका: कीमतों में भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है आज का गोल्ड रेट

Untitled 5 copy 12

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 10:15 बजे सोने का भाव 5 जून 2026 डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए 0.63 प्रतिशत गिरकर ₹1,51,686 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमत भी 5 मई 2026 डिलीवरी के लिए 2.10 प्रतिशत टूटकर ₹2,38,163 प्रति किलोग्राम पर आ गई।

महानगरों में सोने का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला,

दिल्ली

24 कैरेट: ₹15,261 ग्राम

22 कैरेट: ₹13,990 ग्राम

18 कैरेट: ₹11,449 ग्राम

ये भी पढ़ें

SBI होम लोन: 50 लाख का लोन पाने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

मुंबई

24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम

22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम

18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम

कोलकाता

24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम

22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम

18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट: ₹15,338 ग्राम

22 कैरेट: ₹14,060 ग्राम

18 कैरेट: ₹11,730 ग्राम

बेंगलुरु

24 कैरेट: ₹15,246 ग्राम

22 कैरेट: ₹13,975 ग्राम

18 कैरेट: ₹11,434 ग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में करीब 2प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 4,700 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, Strait of Hormuz को लेकर बढ़ते तनाव, ऊर्जा आपूर्ति की चिंताओं और अमेरिका-ईरान के बीच विफल वार्ता के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर भी पड़ा है।

ये भी पढ़ें

5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

क्या करें निवेशक?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह गिरावट शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव का हिस्सा हो सकती है।

ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

फिलहाल सोने-चांदी में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए अवसर जरूर बन सकती है, लेकिन आगे का रुख वैश्विक हालात पर निर्भर करेगा।

Spread the love

One thought on “सोने-चांदी को बड़ा झटका: कीमतों में भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है आज का गोल्ड रेट”

Comments are closed.

Mission Europe
homeslider International

मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

Mission Europe विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस गणराज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सफल आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा यूरोपीय संघ (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास तथा साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के विशेष निमंत्रण पर हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की […]

Spread the love
Read More
Outsourced Electricity Employees
Central UP homeslider Uttar Pradesh

आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की मौतों पर फूटा गुस्सा, आंदोलन का ऐलान Outsourced Electricity Employees उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि पिछले 37 दिनों में बिजली विभाग से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Meerut Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

आगरा के बाद मेरठ जेल परिक्षेत्र की जेलों में मचेगी लूट!

IPS  की जगह होगी विभागीय DIG की तैनाती शासन में सेटिंग गेटिंग से आगरा से मेरठ जेल परिक्षेत्र पहुंचेंगे DIG कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे आगरा जेल परिक्षेत्र के DIG Meerut Jail  न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपैया…यह कहावत शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट […]

Spread the love
Read More