सचित्र: ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 12 हजार रुपये वापस

Untitled 15 copy 1

सचित्र: ठगी के शिकार युवक

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर में चलाए जा रहे “ब्रेक साइबर क्राइम” अभियान के तहत महुली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक के 12 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराई।

ये भी पढ़ें

अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी मोहम्मद अफजद का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से 12 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सहायता से धनराशि को ट्रेस करते हुए 10 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। इस सराहनीय कार्य में साइबर प्रभारी अनुज यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, कांस्टेबल सोनू यादव और महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More