सोनौली बार्डर पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था का दिया भरोसा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार सोनौली में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर और सीमावर्ती क्षेत्रों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि रविवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा। पुलिस टीम ने सरहद की दुर्गम पगडंडियों और ‘नो मेंस लैंड’ का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम जन निर्भीक होकर रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा के इस बड़े अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी गौरव यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त करना और आम नागरिकों में विश्वास जगाना है।

Purvanchal

फरेन्दा के NGM पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ गुणवत्तापूर्ण और संस्कार परक शिक्षा अपनी पहली प्राथमिकता: डॉ मनीष  छात्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं-राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि सीमित संसाधनों के बीच बच्चों ने किया बेहतर प्रयास : अमित चौबे फरेंदा/महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में स्थित निराला नगर में रविवार को NGM पब्लिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ के अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये का ओजस्वी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन रहा। […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More