गुजरात टाइटंस की शानदार जीत: लखनऊ को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज

नया लुक डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 165 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लखनऊ की पारी रही साधारण

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एडन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। अशोक शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

गिल-बटलर की साझेदारी ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन के आउट होने के बाद गिल को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। शुभमन गिल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

लखनऊ की गेंदबाजी रही फीकी

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

IPL Sports

KKR के लिए बड़ी राहत: 18 करोड़ के स्टार गेंदबाज की वापसी तय, गेंदबाजी अटैक होगा मजबूत

नई दिल्ली। IPL 2026 में लगातार हार झेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी उपलब्धता से KKR की कमजोर गेंदबाजी को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद […]

Read More
IPL Sports

लखनऊ को लगा चौथा झटका, आयुष बदोनी लौटे पवेलियन…इकाना में रोमांचक मुकाबला जारी

 लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का 19वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ की पारी लड़खड़ाई पहले बल्लेबाजी […]

Read More
IPL Sports

इकाना में बैट-बॉल की जंग! पिच करेगी फैसला-LSG या GT, किसका चलेगा जादू?

IPL 2026 के रोमांच के बीच अब नजरें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर टिक गई हैं, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में असली गेमचेंजर पिच साबित हो सकती है। घरेलू मैदान पर उतर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के पास परिस्थितियों का फायदा है, जबकि गुजरात टाइटंस इस […]

Read More