संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सिकरी गांव निवासी राधेश्याम उर्फ रधई हरिजन पुत्र जगलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार शाम सामान्य रूप से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के सीवान स्थित बाग में एक पेड़ पर पड़ी, जहां राधेश्याम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही महुली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी जगवंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Crime News

24 वर्षीय युवक जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या […]

Read More
Crime News

मेरठ में दिल दहलाने वाला मामला: पांच महीने तक घर में रखी बेटी की लाश

मरने के बाद भी पिता करता रहा लाख पर परफ्यूम का छिड़काव लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक शिक्षक महिला की मौत के बाद उसके पिता ने करीब पांच महीने तक शव को घर में ही रखा। […]

Read More
Crime News

मासूम को सांप ने काटा, लेकिन घर वालों ने झाड़फूंक के चक्कर में बचा नहीं सके जान

सांप के काटने के बाद इलाज की जगह झाड़-फूंक, 14 वर्षीय अमित की मौत अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते 14 साल के एक मासूम की जान चली गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। परिजनों ने अमित […]

Read More