छोटे बच्चे ही कल का सशक्त भारत बनेंगे: शंकरी सिंह

Untitled 5 copy 8
  • प्रियंका बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

लखनऊ। भाजपा नेता शंकरी सिंह ने शुक्रवार को प्रियंका बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह को संबोधित करते हुए शंकरी सिंह ने कहा ग्रामीण भारत देश की जड़ें हैं। यहाँ की मिट्टी में हमारी संस्कृति और शक्ति निहित है। आप सभी विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, मेहनत करें और अपने गांव का नाम रोशन करें। शिक्षा ही वह हथियार है जो आपको सपनों को साकार करने की ताकत देगी।

ये भी पढ़ें

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्त भंसार नियम लागू

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। बच्चों की मासूम मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि ये छोटे बच्चे ही कल का सशक्त भारत बनेंगे। कार्यक्रम में प्रबंधक व आयोजक योगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य अनामिका सिंह, अध्यापिका संगीता, अचल कुमार, रमेश राजपूत, धूम सिंह, मोहित सिंह , अठेंदर रावत, गुरदयाल गौतम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Spread the love

High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More
ED
Central UP homeslider Uttar Pradesh

वेदांता को कही अडानी का विरोध महंगा तो नहीं पड़ गया!

राजेश श्रीवास्तव ED  वेदांता समूह के दिल्ली और राजस्थान परिसरों में ED ने फ़ेमा उल्लंघन में छापे मारे हैं। कंपनी के प्रमोटर अनिल अग्रवाल ने अप्रैल में अडानी समूह के खिलाफ शिकायत की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि अडानी के विरोध के चलने का खामियाजा वेदांता समूह को […]

Spread the love
Read More