हिरासत में महिला से ASI की घिनौनी डिमांड, ‘बेटी भेजो, 10 हजार दूंगा’

Untitled 13 copy
  • अकोला में पुलिस की शर्मनाक हरकत, महिला से बेटी को भेजने का प्रस्ताव

महाराष्ट्र। पुलिस को आमतौर पर शोषितों और पीड़ितों का रक्षक माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देते हैं। महाराष्ट्र के अकोला जिले से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर हिरासत में बंद महिला से आपत्तिजनक और घिनौनी डिमांड करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ASI राजेश जाधव ने पूछताछ के दौरान महिला से कहा कि तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी बेटी भी सुंदर होगी, उसे मेरे पास भेज दो, मैं तुम्हें 10 हजार रुपये दूंगा। इस टिप्पणी से आहत महिला ने तुरंत थाने में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। जांच का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। उन्होंने साफ कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

पहले भी लग चुके हैं आरोप

इस घटना पर पूर्व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. आशा मिर्गे ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पहले भी महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। डॉ. मिर्गे ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिन लोगों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वही इस तरह के कृत्य में शामिल हो रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ताकि पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे।

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Read More
Chennai
Crime News

पति का अवैध संबंध अपने आप में क्रूरता नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

Chennai: पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने मात्र से उसे पत्नी के प्रति कानूनी रूप से क्रूरता का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। मद्रास हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि आपराधिक आरोप साबित करने के लिए केवल विवाहेतर संबंध […]

Read More