प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

Untitled 12 copy 2

  प्रेम प्रसंग: बेड के बक्से में छुपाई लाश: मंगोलपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात

  • दिल्ली में सनसनी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई महिला की हत्या, बेड बॉक्स में मिला शव

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय शादीशुदा महिला का शव पीजी के कमरे में डबल बेड के भीतर बने बक्से से बरामद हुआ है। महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वहां पहुंची थी, लेकिन उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सात अप्रैल को मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी से पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला का शव बेड के बॉक्स में छुपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पता चला कि यह वारदात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई, जहां 31 वर्षीय अमरजीत नाम का शख्स पीजी चलाता है। कमरे में डबल बेड के अंदर महिला का शव ठूंसा हुआ मिला।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

डोनाल्ड ट्रंप को बताया गया पूरी तरह स्वस्थ, हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

हार से टूट गया ‘ रॉयल’ शेर, अपना वैभव भूल खूब रोया सूर्यवंशी

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर घोंटने के निशान और सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। इसके बाद क्राइम टीम और FSL की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच में सामने आया है कि मृतका मंगोलपुरी की ही रहने वाली थी। घटना वाले दिन वह घर से बच्चों को ट्यूशन से लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे वह अपने प्रेमी से मिलने पीजी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वह वहां करीब एक घंटे तक रही।

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर हत्या की असली वजह जानने में जुटी है।

Spread the love

One thought on “प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 ए अहमद सौदागर Lucknow: ANTF यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More