- अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी
- पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बताया गया है कि उक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी किया था। आरोपी गुरु चरण सिंह अमेरिका की नागरिकता भी ले रखा था और बीजा पर भारत आया था। भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ धूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दी। वृहस्पतिवार की सुबह आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय मित्रों के साथ नेपाल जाने के दौरान पासपोर्ट बीजा लेकर डिपार्चर के लिए पहुंचा। पासपोर्ट नम्बर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ शुरू हुई।
जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम गुरु चरण सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब निकला। सितंबर माह में भारत की नागरिक सरेंडर कर अमेरिका की नागरिक ले ली थी। और वह 12 जनवरी को बीजा पर भारत आया था। अपने गांव के मित्रों के साथ नेपाल धूमने जा रहा था। सोनौली सीमा पर पासपोर्ट की जांच के दौरान उसके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज किए है। प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक आरोपी गुरु चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गयी है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।
