भारत से मालदीव को मिली 2 हाई-स्पीड फेरी की सौगात

WhatsApp Image 2026 04 01 at 5.25.48 PM

   शाश्वत तिवारी

माले। भारत ने हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ( HICDP ) के तहत मालदीव को दो और हाई स्पीड फेरी की सौगात दी है, जो दोनों देशों के बीच सहयोग में एक अहम कदम है। फेरी सेवा मालदीव के द्वीपों के बीच परिवहन में क्रांतिकारी सुधार ला रही है। यह नेटवर्क न केवल निवासियों के लिए आवाजाही को आसान बना रहा है, बल्कि आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत के ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ के तहत, 10 करोड़ मालदीवियन रुपये की अनुदान सहायता से मालदीव के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री थोरिक इब्राहिम ने 2 अतिरिक्त हाई-स्पीड आरटीएल फेरियों का उद्घाटन किया। यह 12 फेरियों और एक टर्मिनल की एक व्यापक परियोजना का हिस्सा है, जो भारत-मालदीव के मज़बूत सहयोग को दर्शाता है।

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पर मालदीव गणराज्य ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा एल. अटोल में आरटीएल फेरी सेवाओं का उद्घाटन हुआ। मालदीव में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों में एक और मील का पत्थर है। अब तक, जनवरी 2025 में हस्ताक्षरित एचआईसीडीपी चरण, एमओयू के तहत भारत के सहयोग से 12 में से 4 फेरियां डिलीवर की जा चुकी हैं।भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत मालदीव के साथ राज्जे ट्रांसपोर्ट लिंक (आरटीएल) परियोजना के अंतर्गत हाई-स्पीड फेरी सेवाएं शुरू की हैं। इसका उद्देश्य मालदीव के विभिन्न द्वीपों (एटोल्स) के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और स्थानीय मोबिलिटी व आजीविका को बेहतर बनाना है। इस प्रकार के सहयोग के साथ भारत हिंद महासागर क्षेत्र (IOR ) में एक विश्वसनीय विकास भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रहा है।

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

जेसीबी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

इससे पहले भारत और मालदीव के बीच सितंबर 2020 में सीधी कार्गो फेरी (पोत) सेवा शुरू की गई थी। यह कार्गो सेवा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर भारत और मालदीव के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए थी। भारत की ओर से दोनों देशों के बीच परिवहन को मजबूती देने के साथ ही मालदीव में एक से दूसरे द्वीप तक जाने के लिए शुरू की गई फेरी सर्विस भारत के समुद्री पड़ोसी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यही नहीं, भारत मालदीव को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, उपकरण और समुद्री सुरक्षा (जैसे- संयुक्त गश्त) में भी सहायता प्रदान करता रहा है।

 

Spread the love

Indus Waters Treaty Dispute
International

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की घबराहट: आर्थिक तबाही की आशंका जताकर दुनिया से लगाई गुहार

Indus Waters Treaty Dispute :  सिंधु जल संधि को लेकर भारत के रुख से पाकिस्तान में राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। हाल ही में इस्लामाबाद में आयोजित एक सेमिनार में पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया […]

Spread the love
Read More
Petrol blending
International

सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर पर सुनवाई, सरकार ने बताया बदलेगा या नहीं पेट्रोल का फॉर्मूला

20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग योजना पर सरकार कायम, सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक बार फिर चर्चा में है। एथेनॉल टेंडर और आवंटन से जुड़े विवाद पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर […]

Spread the love
Read More
Sachin Ahir
International

मुसीबत में ‘मसीहा’ भारत: वेनेजुएला में मलबे के बीच लौट रही सांसें

शाश्वत तिवारी Sachin Ahir :  भूकंप की विभीषिका झेल रहे वेनेजुएला के लोगों के लिए भारतीय सेना के डॉक्टर इस समय किसी मसीहा की तरह बनकर उभरे हैं। मलबे के ढेर और ढह चुकी इमारतों के बीच, भारतीय सेना की जांबाज मेडिकल टास्क फोर्स ने राजधानी काराकास में चौबीसों घंटे सक्रिय रहने वाला अत्याधुनिक फील्ड […]

Spread the love
Read More