ICC का बड़ा प्लान, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

odi world cup trophy 2 afp 1774854468

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे  और नामिबिया –  को सौंपी गई है। खास बात यह है कि नामीबिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, जो क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

MCX पर टूटा सोना-चांदी का भाव, निवेशकों में हलचल, जानिए ताजा कीमतें

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2027 का वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही सभी टीमें तय होंगी, कार्यक्रम भी सामने आ जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का आकार भी बढ़ाया गया है। जहां 2023 के वर्ल्ड कप में 10 टीमें और 48 मैच थे, वहीं 2027 में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे। इससे टूर्नामेंट और भी लंबा और प्रतिस्पर्धात्मक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

सबसे दिलचस्प बात यह है कि ICC ने 2003 के वर्ल्ड कप के फॉर्मेट को फिर से लागू करने का फैसला किया है। इस फॉर्मेट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप से टॉप 3 टीमें आगे बढ़ेंगी। इसके बाद सुपर 6 का चरण होगा, जिसमें पहले राउंड के कुछ अंक भी जोड़े जाएंगे। मैचों की मेजबानी की बात करें तो सबसे ज्यादा मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे। जोहान्सबर्ग, केप टाउन और डरबन जैसे बड़े शहर इसके प्रमुख केंद्र होंगे। बाकी मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे। करीब 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्ड कप की वापसी हो रही है। इससे पहले 2003 में यहां टूर्नामेंट खेला गया था। ऐसे में इस बार का वर्ल्ड कप ऐतिहासिक और खास बनने की पूरी संभावना है।

Spread the love

IND vs SL 1st Test
Sports

सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का 600वां टेस्ट होगा। कप्तान शुभमन गिल की कोशिश होगी कि टीम […]

Spread the love
Read More
Steve Smith
Sports Uttar Pradesh

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

स्टीव स्मिथ को मिला बड़ा जीवनदान Steve Smith DRS: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश […]

Spread the love
Read More
Virat, Rohit, and Harbhajan Singh
Sports

विराट-रोहित के लिए हरभजन का बड़ा बयान, बोले- प्रदर्शन हो तो उम्र मायने नहीं रखती

Virat, Rohit, and Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी है। हरभजन का कहना है कि किसी खिलाड़ी की उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका प्रदर्शन, फिटनेस और टीम के लिए योगदान होना […]

Spread the love
Read More