यूपी: चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.54.35 PM

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन बड़े सवाल उठाए, जिनसे राजनीतिक बहस तेज हो गई है ।

आखिर किसके इशारे पर चुनिंदा ब्यूरोक्रेट्स जनप्रतिनिधियों पर हावी होते जा रहे हैं? क्या इस तथाकथित ‘रामराज्य’ में संवैधानिक पदों का सम्मान भी अब वर्ण व्यवस्था से तय किया जा रहा है? जो सरकार दलित समाज से आने वाले अपने ही मंत्रियों को सम्मान नहीं दे सकती, उसमें आम दलितों और पिछड़ों का क्या हश्र होगा?

ये भी पढ़ें

झारखंड: जमशेदपुर का चाकुलिया एयरबेस, जहां लिखी गई थी जापान की तबाही की पटकथा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस बयान के बाद मामला अब केवल प्रशासनिक विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ‘दलित सम्मान’ और सत्ता–प्रशासन के रिश्तों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल सरकार या प्रशासन की ओर से इस पूरे विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

ये भी पढ़ें

 

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

,

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

भारतीय वोटर ID दिखाकर सीमा पार करने पहुंची इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार

वोटर ID में ली किम लियन, पासपोर्ट में रोहाना नाम; शक पर पकड़ी गई महिला 21 साल से भारतीय पहचान-पत्र बनाकर रह रही थी इंडोनेशियाई महिला आधार-पैन समेत कई दस्तावेज बनवाने का आरोप चीन-जापान के वीजा भी मिले कोलकाता में बौद्ध केंद्र चलाने और विदेशी संपर्कों की जांच में जुटीं एजेंसियां उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: […]

Read More
homeslider Religion Uttar Pradesh

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी  Lucknow: लोकआस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। छठ […]

Read More