संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। मृतका की पहचान रूपा देवी (पत्नी मनीष गोंड) के रूप में हुई है।

मृतका रूपा देवी का फाइल फोटो

मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाह के बाद से ही रूपा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता भगवान दास, निवासी बरौली, मुंबई से लौटकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि रूपा देवी छह माह की गर्भवती थी। वहीं, पति द्वारा घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए जाने से मामला और उलझता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रूपा देवी का विवाह वर्ष 2022 में मनीष गोंड के साथ हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोहल्ले में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं—कोई फंदे से झूलने की बात कह रहा है तो कोई अन्य कारण बता रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

READ MORE

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: खेलते-खेलते मासूम बच्चा कहीं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में शोक पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ के ग्रेटर नोएडा में को उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक महिला उपनिरीक्षक रश्मि गौतम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिलने से […]

Read More