मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

Untitled 2 copy 22

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए।

आग के गोले में तब्दील हुई बस

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते बस और ट्रक आग की लपटों में घिर गए। बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री बाहर निकल नहीं सके और आग व धुएं की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

18 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 18 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मलबे में फंसे हो सकते हैं और शव

मारकापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने बताया कि अभी भी कुछ शव बस के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत टीम मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और मलबा हटाने का काम जारी है।

ये भी पढ़ें

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या, पुलिस बेखबर सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Assam Flood Relief
National Weather

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

 बाढ़ की मार के बीच असम के साथ खड़े हुए कई राज्य Assam Flood Relief: असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। […]

Spread the love
Read More