अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

restaurant pixabay 1774456841

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक से ली जानी चाहिए। उस पर केवल लागू टैक्स जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त शुल्क जोड़ना उपभोक्ता के साथ धोखा माना जाएगा।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ का इमोशनल बयान, बोले – गलतियों से सीख रहा हूं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राधिकरण को इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि कुछ होटल और रेस्टॉरेंट बिल में LPG चार्ज, गैस सरचार्ज और अन्य खर्च जोड़ रहे हैं। यह न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने का तरीका भी है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत इस तरह की गतिविधियों को अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया है। CCPA ने स्पष्ट किया है कि होटल या रेस्टॉरेंट अपने संचालन खर्च जैसे गैस, बिजली और अन्य लागत को मेन्यू कीमत में ही शामिल करें।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

 

यह भी कहा गया है कि ग्राहक को किसी भी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यदि कोई संस्थान ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। कई बार ग्राहक बिल में अचानक जुड़े चार्ज को समझ नहीं पाते और बिना सवाल किए भुगतान कर देते हैं। अब उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे होटल इंडस्ट्री में भी जवाबदेही बढ़ेगी और उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा।

Spread the love

Uncategorized

T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, सूर्यांश शेडगे को मिला बड़ा मौका

  T20I : आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए स्टार ऑलराउंडर भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल […]

Spread the love
Read More
ICC
Uncategorized

IND vs AFG: चेतावनी के बाद भी नहीं माने शाहिदी, ICC ने लिया सख्त फैसला

IND vs AFG : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आधिकारिक फटकार लगाई है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट […]

Spread the love
Read More
At-home collagen mask
Uncategorized

झुर्रियों से छुटकारा पाएं: कोरियन एंटी-एजिंग कोलेजन के पांच घरेलू राज

At-home collagen mask : आज के समय में कोरियन ड्रामा और फिल्मों के साथ-साथ कोरियन स्किनकेयर भी दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो चुका है। कोरिया के लोगों की साफ, चमकदार और युवा दिखने वाली त्वचा लोगों को आकर्षित करती है। खास बात यह है कि बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी त्वचा लंबे समय तक टाइट, […]

Spread the love
Read More