सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, दो दिन में ही बदल गया पूरा खेल

Untitled design 2025 08 12T150417.617

सोना-चांदी :भारतीय सर्राफा बाजार में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। खास बात यह है कि यह तेजी महज दो दिनों के भीतर देखने को मिली है, जो इसे और भी ज्यादा असामान्य बनाती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में लगभग ₹14,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी ने तो इससे भी बड़ी छलांग लगाते हुए करीब ₹36,000 प्रति किलो का उछाल दिखाया है। इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में इस सप्ताह ऐतिहासिक तेजी देखी गई है। कुछ ही दिन पहले तक इसका भाव ₹2,00,000 प्रति किलो के आसपास था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹2,36,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है। इस तेजी ने बाजार में चांदी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। सोना भी पीछे नहीं रहा। 23 मार्च के आसपास ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करने वाला सोना अब ₹1,44,000 तक पहुंच चुका है। यह उछाल इस बात का संकेत है कि निवेशक जोखिम से बचने के लिए तेजी से सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरट सोना ₹1.42 लाख से ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता, डॉलर की चाल और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के कारण यह तेजी आई है।

Spread the love

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More