पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक, कई दल शामिल, टीएमसी ने किया बहिष्कार

file photo 1774440912

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद भवन में आयोजित इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इससे दूरी बनाते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इस बैठक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय हालात पर सभी राजनीतिक दलों को जानकारी देना और देश की रणनीति पर चर्चा करना है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।  इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

 

बिना मैच खेले ही सूर्या की छलांग, ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकार की ओर से विदेश मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और विदेश सचिव ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, ऊर्जा संकट और उसके भारत पर संभावित असर को लेकर जानकारी दी। दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके और अन्य दलों के नेता बैठक में पहुंचे। इन नेताओं ने सरकार से स्थिति पर स्पष्ट रणनीति की मांग की। हालांकि टीएमसी ने इस बैठक का विरोध करते हुए इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे भाजपा के साथ इस मुद्दे पर किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक हालात तेजी से बदल रहे हैं और भारत के लिए संतुलित नीति बनाना जरूरी हो गया है।

Spread the love

Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Assam Flood Relief
National Weather

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

 बाढ़ की मार के बीच असम के साथ खड़े हुए कई राज्य Assam Flood Relief: असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More