जाम की समस्या पर मंथन: सोनौली चौकी में व्यापारियों के साथ अहम बैठक

Untitled 13 copy 7
  • मंगलवार को पुनः उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी के साथ होगी बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात पाने के लिए आज सोनौली पुलिस चौकी पर थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ‌व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चौकी प्रभारी गौरव यादव भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का धर्मस्वातंत्र्य विधेयक समर्थन हिंदुत्व की घर वापसी का संकेत

बैठक में व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष जाम से निजात पाने को लेकर अपने-अपने तरह से कई सुझाव रखे। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने व्यापारियों के सुझाव को ध्यान से सुना और इस विकट समस्या के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्ध व्यक्त की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया की आप सभी को जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें

पंकज चौधरी का अब तक का कैसा रहा राजनीतिक सफर

बैरंग लौटी बारात, शराबी दुल्हे को दुल्हन से दुत्कारा

व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से इस संबंध में उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली के साथ भी बैठक करने का अनुरोध किया‌ जिसपर थानाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी सोनौली से वार्ता कर मंगलवार को शाम को व्यापारियों के साथ पुनः बैठक का समय निर्धारित कर दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई नौतनवां के अध्यक्ष सुवाष जायसवाल, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह,सपा नेता बैजू यादव, बैजनाथ कौशल, जगदीश जायसवाल, रुपेश अग्रवाल,आनन्द जायसवाल, मुकेश जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More