आशियाना सेक्टर एम के झंडे वाला पार्क में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति से होलीमय हुआ माहौल

लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम स्थित झंडे वाला पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने होली गीत पर नृत्य पेश कर पूरे पंडाल को होली के रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली गीत और फाग के रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। इस समारोह में मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुई।

ये भी पढ़ें

अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव

आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय, सेक्टर एम के सचिव जेपी पांडेय ने बताया कि होली मिलन समारोह की शुरुआत शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने फाग और फिल्मी होली गीतों से ऐसा शमां बांध की लोग कुर्सियों पर जमे रहे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें

सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय, पूर्व महासचिव आरके भाटिया, रंजीत, राजेंद्र, दिलीप, शैल पांडेय, प्रमिला, शशिप्रभा, कुमकुम, रश्मि, रेणु, पूनम, बीना, सरोज, मोहनी, अमिता, नीता, नीलम, मंजू समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सेक्टर एम के सचिव जेपी पांडेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोगों रात्रि भोज का भी लुत्फ लिया।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More