युद्ध की अफवाह के बीच भारत में इस ‘चीज’ के लिए मची अफरा-तफरी!

Untitled 10 copy 2
  • गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, 1500 रुपये में सिलेंडर की ब्लैकिंग की चर्चा
  • प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने चेताया कि ऐसा करता कोई दिखते करें जबरदस्त कार्रवाई

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर/लखनऊ। पश्चिम मध्य एशिया में चल रहे तनानती के बीच भारत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होती दिख रही है। ईरान, यूनाइडेट स्टेट, और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश में भी ईंधन जैसी चीजों का असर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण कई जगहों पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में घबराहट फैल गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

लखनऊ की इस महिला अधिवक्ता ने ‘सबसे बड़ी कचहरी’ में उठाई बड़ी आवाज, कई कठिन सवालों का मांगा जवाब

बताया जा रहा है कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार को कई गैस एजेंसियों पर अचानक लंबी कतारें लग गईं। लोगों को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से गैस और ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी डर के कारण बड़ी संख्या में लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच गए। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा सामने आई है कि कुछ जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में ब्लैक में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में चिंता का माहौल जरूर बन गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

गांव-गांव दौड़ेगी योगी की बस, यूपी सरकार का बड़ा प्लस

उधर सोमवार रात गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में रात आठ बजे के बाद कई पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध न होने की भी बातें सामने आईं, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि तेल कंपनियों ने इस तरह की किसी भी कमी से इनकार किया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लि. (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) का कहना है कि ईंधन और गैस की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

राजनाथ देंगे विकास का तोहफा, ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ेगा पुराना-नया लखनऊ

उफ! यह दीवानगी, पति का ही कर दिया कत्ल

गाजीपुर के पास NH-24 पर जलभराव से थमी रफ्तार

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में स्पष्ट जानकारी दी जाए और यदि कहीं कालाबाजारी हो रही है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन से यह भी मांग की जा रही है कि गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि अफवाहों और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रमुख सचिव खाद्य रणवीर प्रसाद कहते हैं कि ऐसा करता हुआ कोई पाया गया तो उसका पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी सीज कर दी जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

बस्ती की घटना पर सियासत तेज, राजकर ने सपा पर फेंका तीखा बाउंस

PDA यानी पीट देगा अशफाक, आज नया मुहावरा राजभर ने बनाया अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तीखी टिप्पणी नया लुक संवाददाता Lucknow :  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश […]

Spread the love
Read More