न्यूयॉर्क मेयर आवास के बाहर IED मिलने से हड़कंप

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर  में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के मेयर के आधिकारिक आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण फेंके जाने की घटना सामने आई। शुरुआती जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि यह उपकरण वास्तव में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) था, जो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

यह घटना शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी  के आधिकारिक निवास ग्रेसी हवेली  के बाहर हुई। यहां एक प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक उपकरण को जलाकर फेंक दिया था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

इटावा में नाबालिग की हत्या, आरोपी जीजा ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी साझा करते हुए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त Jessica Tisch ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह कोई सामान्य धुआं बम या नकली उपकरण नहीं था, बल्कि असली IED था। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह उपकरण सक्रिय हो जाता तो इससे गंभीर चोटें या जान का नुकसान भी हो सकता था। इसलिए इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच एजेंसियां फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उपकरण किसने तैयार किया और इसके पीछे क्या मकसद था। पुलिस के साथ-साथ संघीय एजेंसियां भी मामले में सक्रिय हो गई हैं।

International

विदेश राज्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा

 शाश्वत तिवारी लंदन। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लंदन में आयोजित 26वीं कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएएमएम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, एआई और आपदा लचीलापन में सहयोग पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने ग्लोबल साउथ की जरूरतों और एक भविष्य के लिए तैयार कॉमनवेल्थ का आह्वान […]

Read More
International

जयशंकर ने ‘पश्चिम एशिया के हालात’ पर संसद में दिया सुओ मोटो स्टेटमेंट

    शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। राज्यसभा और लोकसभा में ‘पश्चिम एशिया के हालात’ पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपनी तरफ से एक बयान (सुओ मोटो स्टेटमेंट) दिया। इस दौरान उन्होंने तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत एवं डिप्लोमेसी अपनाने पर जोर दिया और साथ ही संकट के […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में महंत का नॉनवेज वीडियो वायरल, भीड़ ने की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने महंत की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह […]

Read More