मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

  • ट्रम्प ने कहा- ईरानियों के पास बड़ा मौका, बदल लीजिए अपना नेता
  • ईरान और इज़राइल टकराव तेज, खामेनेई के बेटी-दामाद के मौत की हुई पुष्टि

नया लुक डेस्क (आशीष द्विवेदी/श्वेता शर्मा/अंकिता यादव)

तेहरान/ तेल अवीव/ वॉशिंगटन। इजरायल और अमेरिकी संयुक्त सैन्य कार्रवाई के चलते दुनिया में महायुद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। केवल व्यापार के लिए बसाए गए दुबई में मिसाइल हमला कर इजरायल ने खाड़ी देशों के दिल पर वार किया है। भारत समेत दुनिया के सभी देशों से खाड़ी वालों का सम्पर्क मानों कट सा गया है। वहीं खामनेई के मौत की खबर सुनते ही इजरायल में जश्न जैसा माहौल नजर आ रहा है, इसका दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के द्वारा किया जा रहा है। वहीं ईरान का कहना है कि उसने जवाबी कार्रवाई में अमेरिका के कई बेस को न केवल तबाह किया है, बल्कि उनके सैकड़ों सैनिक और सैन्य सामग्रियों को नेस्तनाबूद कर डाला है।

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। लेबनानी टेलीविजन चैनल अल-मायादीन (Al Mayadeen) के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अली खेमनानी (Ali Khamenei) राजधानी तेहरान स्थित एक सुरक्षित हेडक्वार्टर से सीधे सैन्य ऑपरेशनों की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर परस्पर विरोधी दावे सामने आ रहे हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने दावा किया है कि हालिया इज़राइली हमले में खामेनेई की बेटी और दामाद की मौत हो गई। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत और 747 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

ईरान ने चेतावनी दी है कि वह जल्द ही ऐसे उन्नत हथियारों का प्रदर्शन करेगा जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखे। ईरानी बयान में कहा गया है कि ट्रम्प को पता होना चाहिए कि हम वर्षों तक लड़ने की सबसे उन्नत क्षमताओं से लैस हैं। वहीं इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने संकेत दिए कि हमलों में खामेनेई के मारे जाने की संभावना हो सकती है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खामेनेई “पूरी तरह सुरक्षित” हैं और इस तरह की खबरें मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें

बरसों बाद सुप्रीम चिंता, पंच परमेश्वर पढ़ लीजिए जज साहब…

जबकि ईरान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत उसे आत्मरक्षा का अंतर्निहित अधिकार प्राप्त है। तेहरान का कहना है कि वह “आपराधिक आक्रामकता” का जवाब देने के लिए अपनी सभी रक्षात्मक क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा। ईरान ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में मौजूद शत्रु शक्तियों के सभी ठिकाने और संपत्तियां वैध सैन्य लक्ष्य मानी जाएंगी। विदेश मंत्री ने इन घटनाओं के लिए इज़राइल और अमेरिका को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें

बीजेपी से नाराज ब्राह्मणों पर सभी दलों का दांव

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरानियों को अपने शासक को हटाने का मौका मिला है। उनके निर्देश पर United States Central Command (CENTCOM) ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक इन हमलों का उद्देश्य ईरानी शासन की सुरक्षा संरचना को कमजोर करना था। मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच वैश्विक समुदाय की नजर अब तेहरान और वॉशिंगटन पर टिकी है। खामेनेई की वास्तविक स्थिति, अमेरिका और इज़राइल की अगली रणनीति, और ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई, ये सभी तय करेंगे कि यह टकराव सीमित रहेगा या व्यापक युद्ध में तब्दील होगा।

ये भी पढ़ें

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”-संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का आलोक

ईरान का दावा- 14 अमेरिकी बेस तबाह

आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने दावा किया है कि ईरान ने 14 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए। हालांकि अमेरिका की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव सहित कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया है। दुबई और अबू धाबी में धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें

क्या ग्रेट निकोबार बनेगा भारत का सिंगापुर, या टूटेगा पर्यावरणीय संतुलन?

कुवैत में तरावीह नमाज़ रद्द

ईरानी हमलों की आशंका के चलते कुवैत में रमजान की तरावीह नमाज़ रद्द कर दी गई है। प्रशासन ने केवल ईशा की नमाज़ की अनुमति दी है, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से जानकारी लें और अफवाहों से बचें।
(नोट: कई दावे युद्धकालीन परिस्थितियों में किए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है।)

homeslider International

खामनेई के करीबी शामखानी की भी मौत, जानिए कौन है ईरान का सुप्रीम लीडर खामनेई

चीन और रूस ने की ईरान की तरफदारी, दुनिया पर मंडराने लगा है बड़ा खतरा UNSC में अमेरिका का दावा, ट्रम्प को मारने की थी कोशिश, उसी का लिया बदला नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, आशीष द्विवेदी, प्रशांत पाल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सिंह और अंकिता यादव) तेल अवीव/तेहरान/नई दिल्ली/यूएई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच […]

Read More
homeslider International

चरम पर तनावः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि

रमजान के पाक महीने में ईरान समेत खाड़ी देशों के मुसलमान परेशान, इजराइल पर आक्रोश जारी श्रीनगर में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, वहीं पूरे अरब में तीन दिन के शोक की घोषणा ईरान में खामनेई के बेटे को मिला सुप्रीम लीडर का दर्जा, 40 दिनों तक मनेगा शोक नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, आशीष द्विवेदी, […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट में संकट, सांसत में लाखों लखनवी, चिंता में करोड़ों भारतीय

रोटी, जिम्मेदारी और जोखिम, खाड़ी की धूप में जलते भारतीय सपने 40 लाख लखनवी चिंतित, सवा लाख से ज्यादा खाड़ी देशों में फंसे हैं परिजन देश के कई लाख युवा खाड़ी देश समेत मिडिल ईस्ट में करते हैं मेहनत-मजदूरी नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, अंकिता यादव, आशीष द्विवेदी और प्रशांत पाल सूर्यवंशी) लखनऊ/दुबई/तेहरान/शारजाह। देश के […]

Read More