मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Middle East conflict impacts Air India flights
  • दुनिया इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’

नया लुक डेस्क,

नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। होली मनाने भारत आ रहे लोगों को वहीं होली मनानी पड़ेगी। क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव और क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने का सीधा असर भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। Air India ने आज अमेरिका और यूरोप जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने दिल्ली से निर्धारित कई उड़ानों को रद्द किया है, जिसमें लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, शिकागो और अमेरिका के अन्य प्रमुख शहर शामिल हैं।

दिल्ली से अमेरिका, लंदन और पेरिस के लिए निर्धारित उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने कहा है कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि दुनिया मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से ताजा जानकारी लेते रहें।

मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द, इज़राइल में फंसे कई भारतीय खबरनवीस, दूतावास अलर्ट पर

Emirates ने भी रोकी उड़ानें

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण Emirates ने रविवार एक मार्च को यूएई समयानुसार दोपहर तीन बजे तक दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले फ्लाइट स्टेटस की जांच करने की अपील की है। ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने वाले यात्रियों को अपने एजेंट से संपर्क करने को कहा गया है। एमिरेट्स ने बयान जारी कर कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय जारी है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Spread the love

One thought on “मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More