एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: 35 लाख की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 02 28 at 2.01.20 PM
  • सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी बरामद

      ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ANTF  बरेली की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी हुई है। ANTF टीम के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF बरेली टीम को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी मोड़ पर एक शख्स मौजूद है जो अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहा है।इस सूचना पर ANTF  टीम के उपनिरीक्षक विकास यादव मीरगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।

ये भी पढ़ें

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव निवासी देव सिंह पुत्र मंगली सिंह बताया। ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई का काम करता है। यह भी बताया कि वह बिहार राज्य से एक बड़े तस्कर से अफीम खरीदकर लाता है और उसके सप्लाई पंजाब व उसके आसपास क्षेत्रों में करने की बात स्वीकार किया है। इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में ANTF  टीम जानकारी एकत्र कर रही है।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाला ‘साइको अटैकर’ गिरफ्तार

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

FCRA बिल पर कांग्रेस अलर्ट, 10 से 12 अगस्त तक सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश

FCRA संशोधन बिल पर संसद में बढ़ेगा घमासान, कांग्रेस ने जारी किया तीन-लाइन व्हिप; सांसदों को सदन में रहने के निर्देश FCRA Amendment Bill : संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार के अगले सप्ताह कुछ अहम विधेयक […]

Spread the love
Read More
International Uttar Pradesh

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC इंफ्राटेक की सफाई, बोली- भारी बारिश बनी वजह

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC इंफ्राटेक की सफाई, बोली- निर्माण में नहीं, भारी बारिश में है खामी PNC Infratech’s clarification on the Kanpur-Lucknow Expressway cave-in : करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए कानपुर-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में पहली ही बरसात के दौरान सड़क धंसने और क्षतिग्रस्त होने के मामले ने नया मोड़ […]

Spread the love
Read More
Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More